उचेहरा के सखौंहा गांव में अवैध उत्खनन की शिकायत पर संयुक्त जांच में भारी पैमाने पर खनन उजागर हुआ, एक हाइवा और चैन माउंटेन जब्त किए गए।
सिंगरौली जिले में क्रेशर संचालक शासन की गाइडलाइन को नजरअंदाज कर मनमानी से खदानें संचालित कर रहे हैं। धूल और डस्ट से ग्रामीण बीमार हो रहे हैं, दमा और सांस की बीमारियां बढ़ रही हैं। क्रेशर संचालन के लिए जरूरी बाउंड्रीवाल, वृक्षारोपण और पानी का छिड़काव तक नहीं किया जा रहा। जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के बजाय चुप्पी साधे बैठे हैं।
सिंगरौली के गोंदवाली रेलवे साइडिंग पर खनिज और राजस्व विभाग की टीम ने 11,400 मीट्रिक टन कोयले के अवैध भंडारण का खुलासा किया। फर्म की जानकारी और दस्तावेज नहीं मिले। कोयले में भस्सी मिलावट की आशंका, पुलिस पर मामले को दबाने के आरोप।
रीवा जिले की खदानें बारिश के मौसम में जानलेवा बन चुकी हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और बिना फेंसिंग के गहरी खदानें अब मौत के कुएं में तब्दील हो रही हैं। खनिज विभाग की निष्क्रियता पर उठ रहे सवाल।
सीधी जिले में खनिज माफिया माइनिंग प्लान और नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को अंजाम दे रहे हैं। खनिज विभाग और प्रशासन की मिलीभगत से संगठित अपराध को संरक्षण मिल रहा है।
पन्ना के जैतुपुर में जंगल और राजस्व भूमि पर बेतहाशा अवैध खनन जारी है। प्रशासनिक चुप्पी और माफियाओं की दबंगई से पर्यावरण संकट गहराया।


















